तस्वीरें....

0
एक तस्वीर 
मात्र तस्वीर ही नहीं होती

न जाने कितने लम्हों की 
साक्षी बनती है एक तस्वीर

ज़िंदगीभर सहेजी गई तस्वीरें 
उन लम्हों का एल्बम होती हैं

जो जीए हमने खुशदिली से 
क्या इतना पर्याप्त नहीं

आगे भी हमें खुशदिली से 
ज़िंदगी जीने के लिए... 🥳
#kavyakshra

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)