विरक्ति

0

अटल निर्णय
परिणाम सोचकर
नहीं लिए जाते...
उन घटनाक्रमों के
संदर्भ में
दृढ़ संवेगों की
महती भूमिका होती है 
फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष...
समाज तिरस्कृत करे
या महिमामंडित ...
व्यक्ति विरक्त हो चुका होता है
बुद्ध हो चुका होता है ...

#काव्याक्षरा 

#ज़िंदगी_और_मैं 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)